फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indain Railway: चित्तू पांडेय के नाम से चलेगी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Mon, 22 Aug 2022 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अब हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन चित्तू पांडेय के नाम से चलेगी। रेलवे ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि इस ट्रेन का विस्तार छपरा तक किया जाएगा।
विज्ञापन
humsafar express - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अब स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय हमसफ़र एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। इसका विस्तार छपरा तक किया जाएगा। सुरेमनपुर और युसूफपुर में भी इसका ठहराव किया जाएगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दे दी है। रविवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पत्रकारों को जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनएच-31 से एनएच-84 को जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसके लिए सोनबरसा, दलनछपरा, महुली घाट के रास्ते आरा तक फोरलेन की सड़क बनवाएगा। महुलीघाट पर बनने वाला सड़क पुल भी यही विभाग बनाएगा। इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार का भूतल परिवहन मंत्रालय उठाएगा। 

इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। सर्वे के लिए आदेश जारी हो चुका है। सांसद ने स्पष्ट किया कि सुरेमनपुर, चितबड़ागांव और युसूफपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इन स्टेशनों के प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच डिस्प्ले लगाया जाएगा। शुद्ध पेयजल और पर्याप्त रोशनी के लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बकुल्हा रेलवे स्टेशन अब जयप्रकाश नगर रोड के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर रेलवे ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। जल्द ही इस स्टेशन का नाम बदल जाएगा। सांसद ने बताया कि सोनबरसा मोड़ पर अमर सेनानी राधामोहन सिंह की प्रतिमा लगाने का कार्य चल रहा है। इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो नवंबर में प्रतिमा का अनावरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें