फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: अखिलेश-ओवैसी के मामले में पूरी हुई सुनवाई, अब 17 सितंबर को आएगा आदेश

Wed, 04 Sep 2024 10:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी में शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर विवादित बयानबाजी के मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव व एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर 17 सितंबर को आदेश आएगा। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर में मिली शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर विवादित बयानबाजी और वजूखाने में गंदगी फैलाने के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, शहर काजी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई। अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत ने इस मामले में आदेश के लिए 17 सितंबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान मंगलवार को उल्लेखनीय यह रहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रवि प्रकाश शुक्ल ने आधे घंटे तक दलील पेश की। कहा कि हेट स्पीच के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने को कहा है। ऐसे में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। 

अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान दलील पेश की गई। दोनों पक्षों की दलील सुन लेने के बाद अदालत ने 17 सितंबर को आदेश की तिथि नियत कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें