फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ज्ञानवापी केस की वादी महिला को सता रहा है हमले का डर, बोलीं- कुछ हुआ तो वाराणसी पुलिस होगी जिम्मेदार

Sat, 28 Jan 2023 12:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस की चार वादी महिलाओं में से मंजू व्यास की पुलिस सुरक्षा हटा ली गई है। इसके चलते वह खुद की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी के लिए याचिका दायर करने वाली सीता साहू, लक्ष्मी, मंजू व्यास (बीच में) और रेखा पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस की चार वादी महिलाओं में से मंजू व्यास की पुलिस सुरक्षा हटा ली गई है। इसके चलते वह खुद की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। उनका कहना है कि अगर उनके साथ कुछ भी बुरा हुआ तो उसकी लिए जिम्मेदार वाराणसी की पुलिस होगी। वह पुलिस अफसरों के कार्यालयों का चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर किसी का रुख गंभीर नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन


मां श्रृंगार गौरी केस की पांच वादी महिलाओं में से सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक और लक्ष्मी देवी शहर में ही रहती है। वहीं, एक अन्य वादिनी सिंह राखी सिंह दिल्ली में रहती हैं। बीते साल से ही सीता साहू, रेखा पाठक, लक्ष्मी देवी और मंजू व्यास को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।

सीता साहू, रेखा पाठक और लक्ष्मी देवी की पुलिस सुरक्षा बरकरार है, लेकिन मंजू व्यास का गनर बीते साल 30 दिसंबर को हटा दिया गया था। मंजू व्यास ने कहा कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि उनकी पुलिस सुरक्षा क्यों हटाई गई है। जबकि वह मिश्रित आबादी वाले इलाके में रहती हैं और ज्ञानवापी से जुड़े मुकदमों की संवेदनशीलता के बारे में सभी को पता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण से संबंधित रिपोर्ट तलब की जाएगी। सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें