फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: हिंदू पक्ष का अदालत से अनुरोध, व्यासजी के तहखाने की छत पर रोकी जाए नमाज; ढहने का खतरा

Wed, 28 Feb 2024 03:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी को लेकर हिंदू पक्ष ने एक और याचिका दाखिल की है। याचिका में तहखाने के ऊपर नमाजियों की संख्या पर आपत्ति जताई गई है। याचिका में कहा गया है कि तहखाने की छत कमजोर है। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने (तलगृह) में नियमित पूजा-पाठ और अखंड रामायण पाठ शुरू होने के बाद हिंदू पक्ष ने जिला एवं सत्र न्यायालय से नामाजियों की संख्या सीमित करने का अनुरोध किया है। अदालत में नया आवेदन पत्र दाखिल करके कहा है कि तहखाने की छत कमजोर है। नमाजियों की ज्यादा संख्या हुई तो छत के ढहने का खतरा है। लिहाजा, छत पर नमाज रोकी जानी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

विज्ञापन


ज्ञानवापी के मां शृंगार गौरी से जुड़े वादी राम प्रसाद सिंह ने जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। इसके जरिये व्यास जी के तहखाने की मरम्मत का अनुरोध किया गया है। मरम्मत कार्य के लिए भी जिलाधिकारी को रिसीवर बनाने का अनुरोध किया गया है। 

उन्होंने कहा कि तहखाना हमारी आस्था का केंद्र है। नमाज के बहाने तहखाने के ऊपर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं। इससे आस्था प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें