फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: वाद मित्र को हटाने की अर्जी निरस्त, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई; पढ़ें- पूरा मामला

Sat, 12 Jul 2025 02:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पिछली तिथि पर कोर्ट ने इस दोनों साथ सुनने या अलग-अलग सुनने के लिए आदेश सुरक्षित की थी, जो आदेश आया है, जिसमें पक्षकार बनाने संबंधित अर्जी के अनुरूप दिए गए अर्जी को पोषणीयता के आधार पर खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) भावना भारती की अदालत में शुक्रवार को ज्ञानवापी के वर्ष 1991 के पुराने मामले में सुनवाई हुई। वादी रहे मृतक हरिहर पांडेय की बेटियों की ओर से वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने और पक्षकार संबंधित सुनवाई के लेकर आदेश आना था, जिस पर कोर्ट ने वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने संबंधित अर्जी की पोषणीयता पर निरस्त कर दिया। 

विज्ञापन


अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई की तिथि नियत की गई। हालांकि बेटियों की ओर से एक अर्जी दी गई है। आदेश त्रुटिपूर्ण है। इस पर आदेश को संशोधित करने की गुहार लगाई है। देर शाम कोर्ट में आदेश आने के बाद बेटियों की ओर से एक अर्जी दी गई, जिसमें कहा गया कि पक्षकार बनाने संबंधित अर्जी पर सुनवाई चल रही है। इसके समर्थित एक और अर्जी दी गई, जो वाद मित्र को हटाने संबंधित था। 

इसे भी पढ़ें; UP: प्रेमी- प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर खुद को किया मौत के हवाले, परिजनों को साथ रहने पर नहीं थी कोई आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्षकार बनने संबंधित अर्जी के अनुरूप ही दूसरी अर्जी दी गई थी। पिछली तिथि पर कोर्ट ने इस दोनों साथ सुनने या अलग-अलग सुनने के लिए आदेश सुरक्षित की थी, जो आदेश आया है, जिसमें पक्षकार बनाने संबंधित अर्जी के अनुरूप दिए गए अर्जी को पोषणीयता के आधार पर खारिज कर दिया गया है। बेटियों की ओर से उक्त आदेश में संशोधित करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें