अदालत के बाहर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता और पैरोकार
- फोटो : अमर उजाला
श्रृंगार गौरी की महिला वादकारियों से गालीगलौज व धमकी मामले में सीजेएम विजय विश्वकर्मा की अदालत में शनिवार को सुनवाई टल गई। गालीगलौज और धमकी देने के मामले में अधिवक्ता सहित दो लोगों के खिलाफ पड़ी अर्जी पर सुनवाई अब नौ जनवरी (सोमवार) को होगी।
कोर्ट ने इस मामले में कैंट थाने से आख्या तलब की है। दरअसल, दिसंबर में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादिनी महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। आरोप था कि श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के एक पैरोकार की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर ऑफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया।