फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ज्ञानपुर विधायक के भतीजे सतीश को वाराणसी पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

Mon, 27 Dec 2021 10:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने और जान से मारने की धमकी देना का आरोपी सतीश कुछ दिनों से टैगोर टाउन प्रयागराज में छुपा था। सतीश की लोकेशन मिलने के बाद वाराणसी पुलिस प्रयागराज पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का भतीजा सतीश मिश्रा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म पीड़िता को सुलह करने के लिए डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के भतीजे सतीश मिश्रा को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सतीश को कमिश्नरेट पुलिस ने प्रयागराज के सिविल लाइन के पास से सोमवार को पकड़ा।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से एक लाख दस हजार 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और चेन बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जैतपुरा थाना प्रभारी प्रभु कांत ने बताया कि सतीश की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम लगाई गई थी।

खपटिया (हंडिया) निवासी सतीश कुछ दिनों से टैगोर टाउन प्रयागराज में छुपा हुआ था। सतीश की लोकेशन मिलने के बाद जैतपुरा पुलिस प्रयागराज पहुंची और सर्विलांस के जरिये उसे सिविल लाइन के पास से धर दबोचा गया।
विज्ञापन


12 सितंबर को आगरा जेल में बंद भदोही जिले के विधायक विजय मिश्रा और उसकी तीन बेटियों सहित 14 लोगों के खिलाफ जैतपुरा थाने में दुष्कर्म पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में आरोपी डीघ ब्लाक प्रमुख व विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

सुलह के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी मामले में विजय मिश्रा की बेटी रीमा पांडेय, सीमा पांडेय, गरिमा तिवारी, भतीजे सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, प्रकाश चंद मिश्रा, दामाद राज दूबे उर्फ पंकज, रतन मिश्रा उर्फ गुड्डू, मुकेश तिवारी और विमलधर दुबे सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें