काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
इससे पता चला कि उपरोक्त महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उक्त महिला आयशा पत्नी मो. हनीफ निवासी जैतपुरा का इलाज मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय कुमार सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। महिला ने बताया कि मेरे पति की पहली पत्नी से सात बच्चे हैं। जिन्होंने मुझे घर से निकाल दिया है। मैं मानसिक रूप से परेशान रहती हूं।
महिला को चिकित्सीय सुविधा के लिए महिला आरक्षी की देखरेख में एसएसपीजी कबीरचौरा रवाना किया गया। वहीं जुमे की नमाज के लिए ज्ञानवापी में भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर इतनी संख्या में लोग ईद के दिन भी नमाज के लिए नहीं पहुंचे थे। सभी को चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया। हालांकि काफी ऐसे लोग भी थे जो कुछ देर से पहुंचे और उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आज: वीडियोग्राफी से पहले बढ़ाई गई चौकसी, जुमे की नमाज के लिए उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, देखिए तस्वीरें