सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जय प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद बदमाशों ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की नियंत्रित फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लती गई, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान आरिफ उर्फ फुसी निवासी साहपुर सारैन थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम आजाद निवासी मेहियापार थाना अहरौला बताया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर संरक्षित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका वध करता था और मांस की बिक्री करता था। आरोपी पशुओं के अवशेषों को नदी, नालों या खेतों में फेंक देता था ताकि पुलिस को भनक न लग सके। पुलिस से बचने के लिए गिरोह लगातार ठिकाने बदलता रहता था।
गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले
एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी आरिफ उर्फ फुसी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोवध, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में थाना कप्तानगंज में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।