फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आत्महत्या: घर में हुई चोरी से दुखी था मन, वाराणसी के एक अधिकारी को सुनाया था दुखड़ा

Wed, 19 May 2021 01:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

तीन दिन पूर्व वाणिज्यकर विभाग के एक अधिकारी से फोन पर संतोष शुक्ला ने घर में चोरी को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। अधिकारी से उन्होंने कहा था कि चोरी में सब कुछ चला गया। 
विज्ञापन
जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर संजय शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ स्थित गोमतीनगर विस्तार के सरयू अपार्टमेंट में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले वाणिज्यकर उपायुक्त संजय शुक्ला के निधन से साथी अधिकारी व कर्मचारी काफी मर्माहत है। वाराणसी में तैनात उपायुक्त के बारे में कर्मचारियों ने बताया कि दो साल के कार्यकाल में साहब का किसी से अनबन तक नहीं हुआ।

विज्ञापन


किसी से भी झल्लाकर बात करते हुए उन्हें दो वर्षों में नहीं देखा गया। तीन दिन पूर्व वाणिज्यकर विभाग के एक अधिकारी से फोन पर संतोष शुक्ला ने घर में चोरी को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। अधिकारी से उन्होंने कहा था कि चोरी में सब कुछ चला गया। घर का एक सामान तक नहीं बचा, इसे लेकर पत्नी काफी चिंतित है।

उक्त अधिकारी ने हौसला भी दिया था कि धैर्य रखिए सब कुछ ठीक हो जाएगा। काफी मिलनसार स्वभाव के संतोष शुक्ला को जुलाई 2019 में चेतगंज स्थित वाणिज्यकर में उपायुक्त के पद पर तैनाती मिली थी। कार्यालय के पास ही एक अपार्टमेंट में सपरिवार रहते थे। लखनऊ आना जाना लगा रहता था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीच में लॉकडाउन लगा तो लखनऊ स्थित अपार्टमेंट से दो बच्चे और पत्नी के संग वाराणसी स्थित मकान में आ गए। बीच में उन्हें सूचना मिली कि लखनऊ स्थित मकान में चोरी हो गई है। वाणिज्यकर उपायुक्त पहुंचे तो देखा कि घर में पत्नी का दस से पंद्रह लाख का आभूषण सहित अन्य कीमती सामान गायब था। पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसे लेकर पत्नी से मनमुटाव भी हो गया था। इसी अवसाद में आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें