फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा हत्याकांड: इनामी हत्यारोपियों को दी थी शरण, जिला पंचायत सदस्य समेत आठ गिरफ्तार; भगाने में भी की थी मदद

Sun, 03 May 2026 11:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन सभी आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य समेत आठ गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित कर दबिश तेज कर दी है। इसी क्रम में खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के नामजद आरोपियों को शरण देने और फरार होने में मदद करने वाले एक जिला पंचायत सदस्य समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरेराह दूल्हे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इन आरोपियों पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी सोंगर गांव के जे मोड़ स्थित कब्रिस्तान के पास छिपे हुए थे और उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा शरण दी जा रही थी।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामजीत विन्द (मनेछा), आदित्य गौतम (यूनुसपुर), कमलेश यादव (सोधी), गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर (निवासी तरसांवा), जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर (जपटापुर) तथा बृजमोहन विन्द (सन्दहा) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ अपराधियों को शरण देने, उन्हें सजा से बचाने का प्रयास करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने, झूठी जानकारी देने और जांच को प्रभावित करने जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. तारिक अंसारी, संजय कुमार पांडेय, ब्रजेश मिश्रा, संदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें