पीएचसी हलिया के चिकित्सक डॉ. विवेक खरे ने बताया कि तीनों घायलों की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों को सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे भारी मशीनों और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।