फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पीट रहा दूल्हा: बनारस के मंदिर में सात फेरों के बाद दुल्हन कर गई 'कांड', विदाई के बाद जाना था राजस्थान

Sun, 16 Apr 2023 06:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इन दिनों शादी के नाम पर लूट मची हुई है। शादी कराने के नाम पर कई ठग गिरोह सक्रिय हैं। ऐसा ही एक मामला वाराणसी से सामने आया है, जहां दुल्हन रेलवे स्टेशन से फरार हो गई। दूल्हा पक्ष राजस्थान का रहने वाला है। 
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ स्थित मंदिर में वरमाला और सात फरों के बाद दुल्हन कांड कर गई।  दुल्हन के इस काम में उसके परिवार ने भी साथ दिया। राजस्थान से आया  दूल्हा पक्ष विदाई को लेकर कैंट स्टेशन पर दुल्हन का काफी समय तक इंतजार करता रहा लेकिन वह नहीं आई। दुल्हे को जब हकीकत पता चली तो उसने सिर पीट लिया। 

विज्ञापन


दरअसल, लक्ष्मीकुंड निवासी शैलेंद्र पारे ने सारनाथ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में राजस्थान से आए युवक की शादी बनारस की एक युवती से कराई। राजस्थान जाने की बारी आई तो दुल्हन टॉयलेट जाने की बात कह कर कैंट रेलवे स्टेशन से गायब हो गई। प्रकरण को लेकर लक्सा थाने में लक्ष्मीकुंड निवासी शैलेंद्र पारे व उसकी मां, संजय, दीपा और जोधपुर के जय प्रकाश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीन लाख रुपये देकर शादी किया

राजस्थान के जैसलमेर जिले के नाचना, पोखरण निवासी नरेन उर्फ नरेश व्यास ने बताया कि वह अविवाहित हैं। जोधपुर के महामंदिर मानसागर निवासी जय प्रकाश सोनी उनका परिचित है। नरेन ने कहा कि जय प्रकाश ने उनको बताया था कि वाराणसी के लक्ष्मीकुंड निवासी शैलेंद्र पारे उनका परिचित है।
ये भी पढ़ें:कांक्षा दुबे को समर सिंह ने दिए कितने रुपये, भोजपुरी गायक के बैंक खातों का डिटेल जुटा रही पुलिस

विज्ञापन

उनकी शादी वह शैलेंद्र पारे के माध्यम से करा देगा। जय प्रकाश की बात पर विश्वास कर वह वाराणसी आए। शादी के लिए उन्हें दीपा नाम की युवती दिखाई गई। शादी के लिए दीपा पसंद आ गई। इस पर शैलेंद्र पारे ने बीते 14 अप्रैल को शादी कराने की बात कही और तीन लाख रुपये खर्च बताया। शैलेंद्र के घर पर ही उसे तीन लाख रुपये दिए गए।

14 अप्रैल को हुई थी शादी

14 अप्रैल को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर में दीपा के साथ उनकी शादी कराई गई। नरेन ने बताया कि घर वापस जाने के लिए वह दीपा को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उसने टॉयलेट जाने की बात कही। इसके बाद उसका पता ही नहीं लगा। इस संबंध में शैलेंद्र पारे से बात करने पर उसने कहा कि दीपा के बारे में संजय को जानकारी होगी।
विज्ञापन

काफी खोजबीन और बातचीत के बाद भी दीपा का पता नहीं लगा तो उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगे गए हैं। नरेन ने जय प्रकाश सोनी, शैलेंद्र पारे व उसकी मां, संजय और दीपा के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में लक्सा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें