बुधवार की सुबह जब दूल्हा और उसका भाई दुल्हन को कार से लेकर घर लौट रहे थे तो रमईपुर मोड़ पर कुछ लोगों ने कार को रोक लिया। नाराज वाहन चालकों के समर्थन में लगभग 40 लोगों ने दूल्हे और उसके भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान बारात में शामिल वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
जब तक पुलिस पहुंची तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। इस मामले को लेकर दूल्हे के भाई अभिनव ने पुवारी कला निवासी सुनील सिंह और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक दूल्हा अभिषेक सिंह प्रयागराज के हंडिया थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। दूल्हे का भाई अभिनव सिंह वायुसेना का जवान है।