फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः कार की टक्कर से बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत, ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत 

Fri, 09 Jul 2021 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक पर पीछे बैठे हरिहर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं हादसे के बाद कार सवार वाहन लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


 कपसेठी थाना अंतर्गत बारा डीह (कालिका बारा) निवासी जनरल स्टोर संचालक हरिहर सिंह (40) अपने पड़ोसी व दोस्त देवेंद्र कुमार मिश्र( 38) के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से पिंडरा बाजार गए थे।  काम खत्म कर दोपहर में बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक देवेंद्र मिश्र चला रहे थे और पीछे हरिहर सिंह बैठे हुए थे।

जैसे ही बाइक फत्तेपुर मोड़ के समीप पहुंचा कि विपरित दिशा से आई तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक पर पीछे बैठे हरिहर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने हरिहर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत 

रामनगर। पीएसी तिराहे स्थित शहीद पार्क के पास शुक्रवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से नौ साल के बच्चे की कुचलकर मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बहन बाल-बाल बच गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

चंदौली के अलीनगर थाना अंतर्गत गौरैया गांव निवासी कमलेश पटेल का एकलौता पुत्र हैप्पी पटेल 9 वर्ष दिन में अपने मौसी के लड़के राम सिंह पटेल के साथ दुल्हीपुर गया था। शाम छह बजे राम सिंह पटेल, हैप्पी और बहन लब्बल एक ही बाइक से गौरया गांव लौट रहे थे। पीएसी तिराहे के पास  बाइक फिसल गई। घटना में बाइक पर बैठा हैप्पी दूर जा गिरा। तभी पीछे से आए ट्रक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही हैप्पी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इधऱ, इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पिता कमलेश पटेल व मां गुड़िया बेसुध हो गई। पिता कमलेश पटेल रविंद्रपुरी में जूस की दुकान लगाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें