जनसंघ गांव के खिलाड़ी फर्श पर बैठकर खेल मैदान की भूमि को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग की।
- फोटो : संवाद
Varanasi News: डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पिंडरा तहसील में समाधान दिवस पर 143 मामले आए, जिसमें से 9 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की ओर से सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर डीएम ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को भटकना न पड़े। इस मौके पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।