फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की गरिमा के लिए ग्रीन ग्रुप की गुहार

Thu, 22 Dec 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गांव की गरिमा के लिए ग्रीन ग्रुप की गुहार
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता मुहिम में राज्य के अफसर रोड़ा बने हुए हैं। स्वच्छता मिशन के तहत घर-घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रचार प्रसार तो जोरों से किया जा रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। रोहनिया के खुशियारी गांव की महिलाएं सरकारी योजना के तहत घर में शौचालय बनवाने के लिए पिछले डेढ़ साल से सरकारी विभागों के चक्कर काट रही हैं। गांव के छह सौ परिवारों में केवल सौ घरों में ही शौचालय है।
विज्ञापन


होप फाउंडेशन के तहत ग्रीन ग्रुप संगठन से जुड़ी महिलाएं बुधवार को हाथों में तख्तियां लेकर डीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचीं और उन्हें मांग पत्र सौंपा। डीएम से मिलने पहुंचीं आशा देवी, ममता, मुन्नी देवी, चिंता, शीला समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि करीब दो साल पूर्व तत्कालीन सीडीओ विशाख जी ने गांव का दौरा कर एक महीने के अंदर शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

महिलाएं हाथों में स्वच्छता मिशन के स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थीं। ‘बहू बेटियों की लाज बचाओ, घर-घर में शौचालय बनवाओ’, ‘600 घर, 100 शौचालय’, ‘सरकार से मांग, गांव में बने शौचालय’ आदि स्लोगन लिखे हुए थे। इस दौरान होप संस्था की ओर से रवि मिश्रा, दिव्यांशु उपाध्याय, धर्मेन्द्र यादव, अजितेश श्रीवास्तव, विकाश दीक्षित, सौरभ सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, अमित त्रिवेदी, आशीष विश्वकर्मा, अक्षय अवस्थी, कृतिका सिंह, मंजू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें