फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डाक्टर ने मरीज को बुलाया प्राइवेट हॉस्पिटल, अब होगी कार्रवाई

Thu, 01 Jun 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
Hospital
विज्ञापन
मिर्जापुर में एक सरकारी डाक्टर ने अपने पेशे को दागदार करते हुए ऑपरेशन के लिए मरीज को निजी अस्पताल में बुला लिया। यही नहीं डाक्टर ने मरीज से 14 हजार रुपये भी मांगे।
विज्ञापन


उधर, सरकारी अस्पताल में आए मरीज को आपरेशन के लिए निजी क्लीनिक पर बुलाने वाले डाक्टर के खिलाफ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा है। इस संबंध में शिकायत होने के बाद चिकित्सक अपने कार्यालय से गायब हो गया।

नगर के तरकापुर मोहल्ला स्थित इस्लामाबाद निवासिनी नगमा पुत्री यासीन के कान में इंफेक्शन था। नगमा ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी शाही से शिकायत की है कि इलाज के लिए वह मंडलीय चिकित्सालय में संविदा पर तैनात डाक्टर सौरभ गुप्ता के यहां पहुंची।
विज्ञापन


डाक्टर ने उसकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने पर बताया कि उसके कान में छेद है। इसलिए उसका आपरेशन करना पड़ेगा, लेकिन अस्पताल में आपरेशन के लिए उपकरण न होने के चलते उसका आपरेशन नहीं कर सकता है। अगर उसे आपरेशन कराना है तो वासलीगंज स्थित उसके क्लीनिक पर आना होगा।

आपरेशन कराने में 14 हजार रुपये तक खर्च आएगा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डॉ. शाही डाक्टर से पूछताछ करने उसके कक्ष में पहुंचे तो डाक्टर उनको चकमा देकर गायब हो गया। एसआईसी ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वह शासन को लिखेंगे, ताकि दोबारा कोई डाक्टर ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने जिलाधिकारी को भी पूरे मामले से अवगत कराया है।

मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. ओपी शाही ने कहा कि मंडलीय चिकित्सालय में संविदा पर तैनात डाक्टर सौरभ गुप्ता ने नगमा नाम की एक मरीज के कान का आपरेशन करने के लिए 14 हजार रुपये मांगे हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर उनसे पूछताछ करने पहुंचा तो वह गायब हो गए। उनके विरुद्घ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जा रहा है। यही नहीं रामबाग में एक स्पनंदन पैथालाजी भी अवैध तरीके से चल रहा है जिसमें उसकी जांच कराई गई है। उसपर कार्रवाई के लिए जिलताधिकारी से मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें