उपसभापति नरसिंह दास ने विगत दिनों कावड़ मार्ग पर भ्रमण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में सबसे खराब स्थिति स्ट्रीट लाइट की पाई गई। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता अजय सक्सेना थोड़ी देर में ही बिना बताए चले गए। इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।
शासनादेश के अनुसार कार्य कराएं
मेयर ने सावन माह में कावड़ यात्रा के लिए जारी शासनादेश के बारे में जानकारी मांगी। इसमें साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान, सीवर सफाई आदि की समीक्षा की गई। कहा गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मानक के अनुरूप कार्य करेंगें।
मेयर ने शंकुलधारा और आईडीएच में कूड़े के उठान में बैकलाग से हो रही परेशानी की जानकारी मांगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वाहनों के खराब होने के कारण बैकलाग की स्थिति हुई है। इस पर मेयर ने कहा कि युद्धस्तर पर सभी गाड़ियों के फेरे में वृद्धि कर तीन दिन में कूड़े का उठान कराते हुए बैकलाग समाप्त कराएं। सभी खराब गाड़ियों की तत्काल मरम्मत कराने की जिम्मेदारी परिवहन अधिकारी को दी गई।
पार्षद ने गंगा किनारे पाइप लाइन डालने का रखा प्रस्ताव
पार्षद राजेश यादव चल्लू ने शिवाला क्षेत्र के पार्क के बाहर गिराया जा रहा कूड़ा हटवाने को कहा। सीवर समस्या के लिए गंगा नदी किनारे से नगवा से राजघाट तक पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव रखा। इस पर सचिव जलकल ने बताया कि प्रतिदिन 150 एमएलडी सीवर निकल रहा है। गोईठहां में 120 एमएलडी, भगवानपुर में 55 एमएलडी एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से समस्या दूर होगी।
- सरकारी भूमि के चिह्नांकन के लिए 4 सदस्यों की समिति बनाकर जांच होगी।
- जलकल विभाग के अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता प्रातः 10 से 12 बजे तक जोन कार्यालय पर बैठेगें।
- बंदरों एवं कुत्तों को पकड़ने के लिए हिदायत दी कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई जाए।
- मुरारी लाल मेहता, श्रीवारी केमिकल को समिति बनाकर दरों के निर्धारण एवं आवश्यक शर्तों का निर्धारण करते हुए आवंटन करने की स्वीकृति दी गई।
एचडीएफसी बैंक को नगर निगम परिसर के उत्तरी छोर पर डिजिटल बैंकिंग के लिए अस्थायी रूप से भूमि आवंटन पर चर्चा की गई। रामनगर में उप्र सतर्कता अधिष्ठान को 2490 वर्गमीटर भूमि आवंटन बाजार दर पर निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर के बीस पार्कों को मदर डेयरी में अस्थायी दुकान आवंटन करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर निर्णय लिया गया कि विस्तृत परीक्षण कर पुनः प्रस्ताव रखा जाए। जलकल विभाग में बिल वितरण के लिए 14 कार्मिक, 15 ड्राइवरों को आउट सोर्सिंग से रखे जाने के प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। नगर निगम परिसर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के किराये की दरों को बाजार दरों पर समिति बनाकर निर्धारित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में मेयर के अलावा उपसभापति नरसिंह दास, सदस्यों में सुरेश कुमार पटेल, श्याम आसरे मौर्य, राजेश यादव चल्लू, अमरदेव यादव, प्रमोद राय, हनुमान, अक्षयवर सिंह, मदन दूबे, सुशील गुप्ता, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, राजीव कुमार राय, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द, मुख्य अभियंता मोईनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक जलकल विजय नारायण मौर्य, सचिव जलकल ओपी सिंह आदि शामिल रहे।