फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में जन्मदिन मनाएगा ‘गूगल ब्वॉय’

Sat, 10 Dec 2016 11:14 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित ने अंग्रेजी कैलेंडर से अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय किया है। अब वह भारतीय पंचांग के आधार पर अपना जन्मदिन काशी में मनाएगा। उसने द्वारका-शारदा, ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के केदार घाट स्थित श्रीविद्यामठ में 14 दिसंबर को जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी कैलेंडर से उसका जन्मदिन 24 दिसंबर को मनाया जाना था लेकिन उसके गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जब भारतीय पद्धति से न मनाए जाने वाले आयोजनों में हिस्सा न लेने के अपने संकल्प की उसे जानकारी दी, तब उसने अपना फैसला बदला दिया। 

हरियाणा के करनाल जिला स्थित कोहंड़ गांव के साधारण परिवार में जन्मे कौटिल्य ने महज पांच वर्ष 10 महीने की उम्र में ही विश्व भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, घरेलू उत्पाद, राजनीति जैसे विषयों से संबंधित प्रश्नों के चुटकी बजाते उत्तर देकर सबको चकित कर दिया था।
विज्ञापन


अंग्रेजी कैलेंडर के लिहाज से उसका जन्म 24 दिसंबर को हुआ है। उसदिन पूर्णिमा तिथि थी। अब अगहन पूर्णिमा पर 16 दिसंबर को विद्यामठ में अपने गुरु के सानिध्य में वह अपना जन्म दिन मनाकर नई पीढ़ी को सनातनी परंपरा के प्रति समर्पण का संदेश देगा।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें