फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 10 लाख की चोरीः बचने के लिए मकान मालिक की शर्ट पहनकर घर से निकला चोर, सीसीटीवी में कैद, FIR दर्ज

Mon, 12 Aug 2024 08:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: टकटकपुर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ पड़ताल की। आसपास सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराए गए। इसमें चोर मालिक की शर्ट पहनकर जाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी राजकुमार टकटकपुर के हरिजन बस्ती स्थित अपने मकान में रहते हैं। सोमवार को करीब डेढ़ बजे वे दवा लेने के लिए मकान में ताला बंद करके निकले। शाम करीब पांच बजे आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी से नकदी समेत सारे गहने गायब थे।
विज्ञापन


राजकुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई चोरी की सूचना पाकर पुलिस भी सकते में आ गई। मौके पर एडीसीपी, एसीपी और कैंट पुलिस सहित डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे। कैमरे में कुछ संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन




इसमें एक शातिर भुक्तभोगी राजकुमार की शर्ट पहनकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अंदेशा जताया कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए यह शातिर तरीका अपनाया है। भुक्तभोगी के अनुसार 50 हजार नकदी सहित दस लाख के गहने चोरी हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें