दिवाली से पहले प्लेटफॉर्म पांच होगा शुरू
डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर नए ट्रैक बिछाए जाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। दिवाली से पहले ब्लाॅक खत्म होगा। कोच गाइडेंस समेत अन्य सभी सुविधाएं विकसित होंगी। 12 मीटर का एफओबी भी पार्सल के सामने एक नंबर से द्वितीय द्वार नौ नंबर को जोड़ते हुए बनाया जाएगा।