फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, चंड़ीगढ़ के लिए पहली बार सीधी विमान सेवा; इस दिन होगा संचालन

Thu, 29 Aug 2024 01:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पंजाब से आवाजाही करने वालों को इस सुविधा से काफी सहूलियत होगी। दशहरा से पूर्व इस उड़ाने को शुरू करने की कवायद चल रही है। सप्ताह में तीन दिन ही इसका संचालन होगा।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से आवाजाही करने वाले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। वाराणसी-चंड़ीगढ़ के बीच इंडिगो की पहली बार सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। दशहरा से पूर्व अक्तूबर माह में ही सेवा शुरू होगी। इंडिगो के अधिकारियों ने रूट का परीक्षण करा लिया है। हफ्ते में तीन दिन संचालन की योजना है।

विज्ञापन


दोनों शहरों के बीच आक्यूपेंसी बेहतर रही तो यह उड़ान सेवा नियमित होगी। वहीं, इंडिगो की जयपुर और गोवा विमान सेवा दोबारा शुरू होगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार पर्यटकों को देखते हुए जयपुर और गोवा के बीच बंद हुई सेवा फिर से बहाल हो रही है। दिन में ही फ्लाइट का संचालन होगा। हालांकि इंडिगो की ओर से नोटिफिकेशन अभी नहीं आया है। 

टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि अब तक चंड़ीगढ़ के लिए कोई विमान सेवा नहीं थी। अब तक चंड़ीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को दिल्ली या फिर लखनऊ जाना पड़ता था। इंडिगो के स्थानीय अधिकारियों ने टूर ऑपरेटरों से संपर्क करते हुए विमान सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। जयपुर के लिए कोई फ्लाइट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें