मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जब हाल ही में मंदिर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था तो उन्होंने कई श्रद्धालुओं में स्वर्णशिखर के साथ तस्वीरें नहीं क्लिक करा पाने का मलाल भी देखा था। श्रद्धालु मन मसोस कर बाहर से ही तस्वीरें खींचवाकर वापस लौटे थे।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि देश भर से श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में फोटोग्राफी व्यवस्था की शुरूआत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से फोटोग्राफर नियुक्त किए जाएंगे जो श्रद्धालुओं की तस्वीर खीचेंगे और मौके पर ही उनको उपलब्ध भी करा देंगे। जिससे कि बाबा के धाम में आने वाला हर श्रद्धालु स्वर्णिम शिखर की स्वर्णिम यादों को अपने साथ सहेज कर ले जा सके।