फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बनारसी साड़ी उद्योग के आए अच्छे दिन, बिजली की खपत पर फ्लैट रेट के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी

Wed, 05 Apr 2023 09:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली बनारसी साड़ी उद्योग अब और चमक बिखेरेगा। बनारसी साड़ी से जुड़े दो लाख बुनकरों को सस्ते दर पर बिजली मिलेगी। कैबिनेट की बैठक में एक अप्रैल से बुनकरों के लिए बिजली की खपत पर फ्लैट रेट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। 
विज्ञापन
बनारसी साड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 साल 2019 से चली आ रही बुनकरों की मांग राज्य सरकार ने पूरी कर दी। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में एक अप्रैल से बुनकरों के लिए बिजली की खपत पर फ्लैट रेट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। हालांकि शहरी व ग्रामीण बुनकरों के लिए अलग-अलग से फ्लैट रेट तय किया है। साथ ही बुनकरों से बकाया 2006 के शासनादेश के तहत ही लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली बनारसी साड़ी उद्योग अब और चमक बिखेरेगा। बनारसी साड़ी से जुड़े दो लाख बुनकरों को सस्ते दर पर बिजली मिलेगी। बुनकरों के हित में साल 2019 तक योजना चलाई गई थी, जिसके तहत शहरी इलाके के बुनकरों से 72 रुपये प्रति लूम और ग्रामीण इलाके के बुनकरों से प्रति लूम 42 रुपये फ्लैट रेट लिया जाता था, लेकिन इसके बाद यह रेट बढ़ता ही जा रहा था।

बुनकर थे परेशान

इसी बीच चर्चा होने लगी कि बुनकरों को प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मुहैया कराई जाएगी, जिसे लेकर बुनकर परेशान हो गए। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में इसे लेकर आश्वासन दिया था, जिसे लेकर तैयार प्रस्ताव पर बुधवार को कैबिनेट की हुई बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी गई।

400 रुपये प्रति लूम के हिसाब से फ्लैट रेट तय

बुनकर फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि एक अप्रैल से बुनकरों के लिए विद्युत खपत पर फ्लैट रेट के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जिसके तहत 700 रुपये प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से कनेक्शन दिया जाएगा। नौ हजार रुपये तक बिल पर 700 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जबकि पांच किलो वाट तक 400 रुपये प्रति लूम के हिसाब से फ्लैट रेट तय किया गया है।
विज्ञापन

बुनकरों को बड़ी राहत मिली

एमएलसी अशोक धवन ने कहा कि बुनकरों की मांग पर हमारी सरकार ने सकारात्मक पहल की और फ्लैट रेट को कैबिनेट ने मंजूर किया है। बुनकरों के हित में फैसला लेने के लिए बुनकर परिवारों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद। 

सरकार के फैसले से बुनकरों को बड़ी राहत मिली है। पावर लूम से काम करने वाले इससे जुड़ेंगे। अब पांच किलो वाट का कनेक्शन लेकर काम करने पर प्रति साड़ी बचत होने लगेगी। - अब्दुला अंसारी, बुनकर

सरकार ने पावर लूम बुनकरों की लड़ाई पर विराम लगाने का काम किया है। पांच किलो वाट तक के कनेक्शन फ्लैट रेट और सब्सिडी के प्रस्ताव की सराहना करते हैं। - इदरीस अंसारी, बुनकर दस्तकार अधिकार मंच

कैबिनेट के इस फैसले से बनारस के दो लाख बुनकरों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री ने बुनकरों के परिवार के बारे में सोचा। हम सभी बुनकर और बुनकर परिवार मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। - हाजी ओकास अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें