फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smuggling : कोलकाता से कमर में बांध कर लाए थे सोना, वाराणसी में DRI ने पकड़ा, जबलपुर के निकले आरोपी

Fri, 28 Apr 2023 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
Gold Smuggling - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की वाराणसी इकाई ने बृहस्पतिवार को चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दो लोगों को तस्करी के एक किलो 920 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी कृष्ण कुमार पांडेय और राकेश कुमार सोंधिया के रूप में हुई है। दोनों को वाराणसी के स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।

डीआरआई वाराणसी इकाई के अफसरों को मिली थी कि दो तस्कर कोलकाता से सोना लेकर पीडीडीयू जंक्शन आएंगे। इसके बाद वह ट्रेन बदलकर जबलपुर जाएंगे। सूचना के आधार पर पीडीडीयू जंक्शन पर घेराबंदी की गई। कोलकाता से आई दुरंतो एक्सप्रेस से कृष्ण कुमार और राकेश नीचे उतरे। दोनों दानापुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


दोनों की तलाशी ली गई तो उनकी कमर में बंधे हुए कपड़े से एक किलो 920 ग्राम सोना बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह कोलकाता से सोना लेकर आ रहे हैं। उन्हें जबलपुर जाना था और वहीं सोना सौंपना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें