आयकर विभाग में उपनिदेशक राजेश सिंह के मुताबिक करीब 51 किलोग्राम सोने का आभूषण सील किया गया है। इसका कोई दस्तावेज फर्म मालिक के पास नहीं था। फर्म मालिक को दस्तावेज दिखाने के लिए समय भी दिया गया लेकिन वह नहीं दे पाया। जांच प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई में सहायक निदेशक अरविंद चौहान, आयकर अधिकारी जितेंद्र यादव, आयकर निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव आदि लोग भी मौजूद रहे।