फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्ति की क्षतिग्रस्त, गांव के लोगों में आक्रोश

Sun, 25 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मूर्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक मंदिर में स्थापित मां दुर्गा और बजरंगबली की मूर्ति शुक्रवार की रात में शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों मूर्तियां पत्थर से बनी थीं। सुबह जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित कराने और शरारती तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन


खेतासराय थाना क्षेत्र के कलांपुर के रामलीला मैदान में माता दुर्गा जी का मंदिर है। मंदिर में मां दुर्गा के अलावा बजरंग बली की मूर्ति व शिवलिंग की स्थापना हुई है। शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।

शनिवार की सुबह रोज की भांति जब गांव के विनोद राजभर पूजा करने के लिये मंदिर गए तब मूर्ति टूटी देखकर प्रधान कोमल राजभर व अन्य लोगों को बुलाया मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि दुर्गा जी का हाथ और शिवलिंग, तथा बजरंग बली की मूर्ति टूटी है।
विज्ञापन


ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एसओ खेतासराय जगदीश कुशवाहा भी मौके पर गए। थानाध्यक्ष द्वारा नई मूर्ति लगवाने और दोषियों पर करवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों की गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें