वाराणसी। बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ का बुधवार को लोकार्पण किया। इसके माध्यम से कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ के संदेश के साथ ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने कहा कि सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ का यह अंक केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से निर्धारित विषय सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर केंद्रित है। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल मौजूद रहे। ब्यूरो