फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में डबल मर्डर: मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

Wed, 25 Nov 2026 12:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में दोहरे हत्याकांड से बुधवार की सुबह हड़कंप मच गया। धरवां गांव में उस समय घटना हुई, जब घर में केवल मां- बेटी ही थीं। घर में घुसकर हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में मां और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान जयमून निशा (35) और उनकी बेटी आईंमन निशा (12) के रूप में हुई है। वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, घटना के समय केवल मां-बेटी घर में थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बुधवार सुबह दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नंदगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें