फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी के घर पर चार दिन से धरना दे रही थी प्रेमिका, परिजन और कोतवाल ने कराई शादी

Thu, 17 Oct 2019 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
शादी के बाद प्रेमी और प्रेमिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चार दिन से शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर धरने पर बैठी प्रेमिका के आगे परिजनों को आखिरकार झुकना ही पड़ा। गुरुवार को मंदिर में गांव के लोग व शहर कोतवाल ने मिलकर दोनों की शादी करा दी। करवाचौथ के दिन ही पूरे विधि-विधान से दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डालकर पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


गाजीपुर में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहीपुर गांव निवासी संदीप कुशवाहा का सुमन कुशवाहा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन बाद में संदीप सुमन से अलग हो गया, जिस पर संदीप कुशवाहा को जेल की भी हवा खानी पड़ी।

जेल जाने से पहले लड़का-लड़की के बीच बातचीत हुई। बयान बदल लेने पर शादी की बात तय हुई। लेकिन जेल से छूटने के बाद संदीप ने सुमन से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सुमन संदीप के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक शहर कोतवाल ने अपने सिपाही से कहकर युवती के लिए दोनों वक्त भोजन-पानी की व्यवस्था भी करा दी थी। गुरुवार को गांव वालों ने संदीप और उसके परिजनों को काफी समझाया-बुझाया, तब जाकर शादी के लिए संदीप तैयार हुआ।

सांई मंदिर में इस शादी को देखने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने दोनों शादी का जोड़ा व अन्य सामान भी दिया और खुश रहने का आशीर्वाद दिया। शादी में आए बराती और घरातियों को भी नाश्ता-पानी कराया गया। इस दौरान गांव के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें