फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में 16 दिनों से छात्रा गायब, पिता-पुत्र समेत तीन पर अपहरण का केस दर्ज

Fri, 13 Jan 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
विज्ञापन
घर से पढने निकली छात्रा का नहीं चला पता
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के एक गांव में पिछले 16 दिनों से संदिग्ध हाल में लापता छात्रा का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन

गुरुवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में छात्रा के पिता रविनंदन की तहरीर पर पुलिस ने उसके ही गांव के विनोद, उसके पिता और मां के खिलाफ अपरहण का केस दर्ज किया है।
आरोपियों पर छात्रा का अपहरण  करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर 2016 की सुबह नौ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के औरहवा गांव निवासी रविनंदन की बेटी स्कूल जाने के लिए निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कई दिनों तक रिश्तेदारी, संबंधितों के यहां घरवालों ने छात्रा की खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
कुछ दिनों पूर्व रविनंदन को पता चला कि गांव के ही कुछ लोग उसकी बेटी को अगवा कर लिया।
पुलिस ने बताया रविनंदन की तहरीर पर उसी के गांव के विनोद, उसके पिता अंगद और माता के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को आरोपियों को पकडने के लिए उनके घर पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वो घर से फरार हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें