फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : विंध्याचल दर्शन करने गए वाराणसी के परिवार के तीन लोग डूबे, दो को बचाया युवती की तलाश

Mon, 12 Aug 2019 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के दीवान घाट पर सोमवार की सुबह गंगा में स्नान करते समय तीन लोग डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बचा लिया लेकिन एक युवती डूब गई। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के चनवारे गांव का एक परिवार सोमवार सुबह विंध्याचल दर्शन के लिए आए थे। दर्शन से पहले सभी लोग दीवान घाट पर स्नान करने गए थे।

ये भी पढ़ें : बलिया : नहाने गए दो युवक डूबे, दोनों को ढूंढने में जुटे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान घाट पर स्नान करते समय 18 वर्षीय प्रिया शर्मा गहरे जल में जाने से डूबने लगी। उसे डूबता देख परिवार के दो अन्य लोग उसे बचाने गए तो वह भी डूबने लगे। शोर मचाने पर पहुंचे मल्लाहों ने दोनों लोगों को बचाया, पर प्रिया शर्मा डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबी प्रिया शर्मा की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें : बकरीद में लोगों ने नमाज अदा की, एक-दूसरे को गले लग कर दी बधाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें