फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की शिकायत पर मुंशी और दीवान ने नहीं की सुनवाई, डीजीपी के ट्वीट पर दर्ज हुआ केस

Tue, 08 Jan 2019 10:49 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर काफी गंभीर रहती है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कई बार पुलिस को निर्देश दिया जाता रहता है। इसके बावजूद महिला अपराध के लिए पुलिस का उदासीन रवैया सामने आता रहता है। ताजा मामला वाराणसी का है।
विज्ञापन


शहर के लंका थाने में एक युवती के प्रति कुछ ऐसा ही व्यवहार पुलिस ने किया। दरअसल, छित्तूपुर क्षेत्र की एक युवती के मोबाइल पर एक और दो जनवरी को अज्ञात मोबाइल नंबर से अश्लील मेसेज और तस्वीरें आईं।

तीन जनवरी को उन्होंने लंका थाने पर शिकायत की तो मौजूद मुंशी और दीवान आज-कल कह कर टरकाते रहे। युवती ने बताया कि बार-बार थाने का चक्कर काटने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने डीजीपी को ट्वीट कर शिकायत कर दी।
विज्ञापन


डीजीपी ने वाराणसी पुलिस को प्रकरण में तत्काल मुकदमा कायम करने का निर्देश दिया। डीजीपी के यहां से संदेश आते ही थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें