आजमगढ़ में सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी सात वर्षीय बेटी से एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट में गांव के अमित चौहान नामक युवक को आरोपित किया गया।
पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी अमित उसकी मंदबुद्धि बेटी को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की मां उधर से गुजरी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर उस तरफ गई तो आरोपी अमित फरार हो गया।
परिवार के लोगों ने बच्ची को स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराकर इलाज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए भेजवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।