फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने किया सुसाइड: सिर के बाल झड़ने से परेशान होकर मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दे दी जान

Sat, 10 Aug 2024 03:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने सिर के बाल झड़ने से परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही स्थित किराये के मकान में युवती ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कुछ दिनों से सिर के बाल झड़ने से युवती परेशान रहती थी।

विज्ञापन


यह है मामला
बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के उसरौलिया निवासी धनोज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ लमही स्थित किराये के मकान में रहते हैं। वह पास के ही एक गुटखा फैक्ट्री में काम करते हैं। दोपहर में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से उनकी पुत्री श्रेया (20) का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।

पुलिस की पूछताछ में पिता धनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो बेटी और एक बेटे में दूसरे नंबर की बेटी श्रेया शहर के एक मॉल में काम करती थी। कुछ दिनों से श्रेया के सिर के बाल तेजी से झड़ रहे थे, जिससे वह तनाव में रहती थी। उपचार के बाद भी बालों का टूटना कम नहीं हुआ। संभवत: इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें