फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गोदौलिया चौराहे के पास शाही नाले का हिस्सा है घोड़ा नाला, 24 किमी है लंबाई; खासियत जान लें

Wed, 18 Jun 2025 01:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गिरजाघर से गोदौलिया का रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग करके काम शुरू किया गया है। पास के होटल देवा इन को खाली करा लिया गया है। 
विज्ञापन
गोदौलिया पर चल रहा रोपवे का निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के गोदौलिया चौराहे के पास शाही नाले का हिस्सा घोड़ा नाला है। राजेंद्र प्रसाद घाट को पहले घोड़ा घाट कहा जाता था। गोदौलिया चौराहे पर जहां मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग है, वहां कभी तांगा स्टैंड होता था। यहीं वजह है कि इसे घोड़ा नाला कहा जाता है। 

विज्ञापन


रोपवे की पाइलिंग के दौरान शनिवार की देर रात 25 फीट घोड़ा नाला क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत के लिए जल निगम के अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। निरीक्षण कर पहले निर्माण कार्य की रूपरेखा बनाई जा रही है। 

गिरजाघर से गोदौलिया का रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग करके काम शुरू किया गया है। पास के होटल देवा इन को खाली करा लिया गया है। नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण अगल-बगल की मिट्टी खिसक रही है। 
विज्ञापन


इस नाला की क्षमता प्रतिदिन 30 एमएलडी सीवर डिस्जार्ज करने की है। जो अस्सी घाट से पंपिंग स्टेशन होते हुए शाही नाले में जाकर मिलता है। इससे काफी सहूलियत होती है।  

Trending Videos
विज्ञापन

मुगलकाल की शाही सुरंग बनी शाही नाला

मुगलकाल के दौरान शाही नाले को शाही सुरंग के नाम से जाना जाता था। प्राचीन शाही नाला मौजूदा समय में भी शहर के सीवर सिस्टम का एक बड़ा आधार है लेकिन इसका नक्शा नगर निगम या जलकल के पास नहीं है। शहर की घनी आबादी से होकर गुजरा यह नाला पूरी तरह भूमिगत है। यह प्राचीन काशी की जलनिकासी व्यवस्था की एक नजीर भी है। पुराने लोगों के अनुसार अंदर ही अंदर शहर के कई अन्य छोटे-बड़े नाले इससे जुड़े हैं लेकिन इसकी भौतिक स्थिति का पता न होने से नालों के जाम होने या क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत तक करने में दिक्कत आती है।

शाही नाले की खासियत
शहर के पुरनियों का कहना है कि अंग्रेजों ने इसी शाही सुरंग के सहारे बनारस की सीवर समस्या सुलझाने का काम शुरू किया। जेम्स प्रिंसेप की कल्पना के अनुसार, इसका काम वर्ष 1827 में पूरा हुआ था। इसे लाखौरी ईंट और बरी मसाला से बनाया गया था। शिवाला से खिड़किया घाट कोनिया तक इसकी लंबाई 24 किलोमीटर है। यह अब भी अस्तित्व में है लेकिन उसकी भौतिक स्थिति के बारे में सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें