फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर से भर सकेंगे लखनऊ और दिल्ली के लिए उड़ान, नए साल में मिलेगी सौगात

Thu, 22 Nov 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से यूपी के गाजीपुर को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास तेज हो गया है। उड़ान योजना के तहत सिन्हा की केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु से बातचीत के बाद 50 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति लगभग मिल गई है।

सब ठीक रहा तो अंधऊ हवाई पट्टी से स्पाइस जेट विमान सेवा नए वर्ष में शुरू कर दी जाएगी। शुरू में लखनऊ और दिल्ली के लिए उड़ान होंगी। हवाई जहाज में 70 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।  
विज्ञापन

 नागरिक उड्यन मंत्रालय की उड़ान योजना अंतर्गत गाजीपुर के अंधऊ हवाई पट्टी को विकसित करने पर मुहर लगा दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु द्वारा ट्विटर पर मनोज सिन्हा से हुई वार्ता साझा करने से हुई है। 
 

 
विज्ञापन

गाजीपुर से  स्पाइस जेट के दो विमान रोज उड़ान भरेंगे। इससे गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ के साथ बिहार के बक्सर, छपरा, सिवान, आरा, भभुआ जिले के लोग लाभान्वित होंगे।  इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु द्वारा ट्विटर पर मनोज सिन्हा से हुई वार्ता साझा करने से हुई है।

प्रभु ने ट्वीट किया है कि मनोज सिन्हा के साथ गाजीपुर में हवाई अड्डे से संबंधित नागरिक उड्डयन मुद्दों पर चर्चा की गई। आगे की कार्रवाई के लिए नगर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उधर, हवाई सेवा शुरू करने के संबंध में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अभी और थोड़ा वक्त चाहिए। हम कहने में नहीं, करने में विश्वास रखते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें