फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंखों के सामने जल गया आशियाना, नौ परिवारों की 13 झोपड़ियां राख; लाखों का नुकसान

Wed, 13 May 2026 05:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशियाना उजड़ जाने के बाद परिवार के परिजन बिलख रहे थे।
विज्ञापन
आग लगने से लाखों की क्षति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: गाजीपुर के युवराजपुर मार्ग स्थित यादव बस्ती में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में नौ परिवारों की 13 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना में घरों में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और जरूरी कागजात समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने पांच लाख रुपये से अधिक नुकसान होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस्ती उसकी चपेट में आ गई। तेज लपटों और धुएं के कारण ग्रामीण करीब सौ मीटर दूर खड़े होकर बेबसी से आग की भयावहता देखते रहे। घटना के समय अधिकांश परिवार खेतों में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान किसी ने झोपड़ियों से धुआं उठते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

विज्ञापन

मची अफरातफरी

अग्निकांड में रामजी की तीन, कृष्णा की एक, श्यामजी की एक, धर्मेंद्र की एक, रामसागर की दो, गुड्डू की दो, लक्ष्मण की एक, सागर की एक तथा कुसुम देवी की एक झोपड़ी पूरी तरह जल गई। झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, साइकिल, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर और दैनिक उपयोग का अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

सूचना मिलने पर ग्रामीण अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक अधिकांश झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और लेखपाल द्वारा क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें