फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afzal Ansari: तीन दिन पहले दिल्ली गए थे सांसद अफजाल अंसारी, नहीं ले पाए पद की शपथ; जानें क्या होगा अगला कदम

Tue, 25 Jun 2024 10:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

अफजाल अंसारी सदन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बगल बैठे थे। कुछ देर बाद सदन निकल गए। सांसद के भतीजे शोएब अंसारी ने अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण का वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर से लोकसभा सांसद चुने गए अफजाल अंसारी को संसद में मंगलवार को शपथ नहीं दिलाई गई। न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए शपथ नहीं दिलाई गई। खबर है कि समाजवादी पार्टी के सांसद ने फैसला किया है कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं, लगातार दूसरी बार सांसद बने अफजाल अंसारी शपथ ग्रहण करने के लिए तीन दिन पहले ही लखनऊ गए थे। जहां से वो सीधे दिल्ली गए थे।

विज्ञापन

दिन में अफजाल उस वक्त संसद में गए जब उत्तर प्रदेश के सांसदों को शपथ दिलाई जा रही थी। इस दौरान साथी सांसदों से उनकी मुलाकात हुई और वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बगल भी बैठे। कुछ देर के लिए अखिलेश और अफजाल में चर्चा हुई। इसके बाद जब सांसद रॉबर्ट्सगंज के छोटेलाल को शपथ दिलाई गई उसके थोड़ी देर पहले अफजाल अंसारी सदन से चले गए। वहीं, उनके भतीजे व मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी ने अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण करते हुए साझा किए गए वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया है। गाजीपुर लोकसभा सीट पर लगातार दूसरी बार अफजाल अंसारी सांसद बने हैं। 
विज्ञापन

वह इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बने हैं और भाजपा के प्रत्याशी पारसनाथ राय को 124266 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। हालांकि अफजाल अंसारी को गैंगेस्टर मामले में सजा हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर को अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली सजा पर रोक तो लगा दी थी, लेकिन कई शर्तें भी रखीं थीं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि जब तक इलाहाबाद हाईकोर्ट से अफजाल अंसारी की अपील पर फैसला नहीं आ जाता तब तक वह न तो संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं और न ही सदन में किसी मुद्दे पर वोटिंग कर सकते हैं। जबकि इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई की तिथि दो जुलाई नियत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें