उधर, घटना की जानकारी मिलने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी मौका देख फरार हो गया। परिजन अचेत सत्येंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इस बीच वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही सत्येंद्र की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही महिलाओं के रोने-बिलखने से मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के बड़े भाई वशिष्ठ की तहरीर पर मुख्य आरोपी मनोज कुमार, उसकी पत्नी सविता, छोटे भाई जितेंद्र एवं पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।