फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: ढहाया जाएगा मुख्तार अंसारी की पत्नी का कांप्लेक्स, प्रमाणित नक्शे के विरुद्ध हो रहा निर्माण

Fri, 04 Sep 2020 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी की ओर से गाजीपुर नगर के लाल दरवाजा के पास कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की जांच में पाया गया कि निर्माण प्रमाणित नक्शे के विरुद्ध निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर सदर एसडीएम ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


सदर एसडीएम प्रभास कुमार ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर के लालदरवाजा के पास एक कांपलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। जांच में पाया गया कि निर्माण प्रमाणित नक्शे के विरुद्ध कराया गया है। इसमें सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया गया है।

कांपलेक्स मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी का है। नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया गया है। अगर इनके द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया जाता है, तो जिला और पुलिस प्रशासन की ओर अवैध रुप से निर्मित मकान को ध्वस्त कर दिया जाएगा। साथ ही ध्वस्तीकरण में जो खर्च आएगा उसे भी भू-राजस्व के तहत वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विधायक मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

मुख्तार अंसारी के करीबी के तीन बसों समेत नौ वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

मऊ। मुख्तार अंसारी के करीबी और गैंगस्टर में नामजद भीटी निवासी बस मालिक के विरुद्घ कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरी बार बड़ी कार्रवाई की। सुरेश सिंह के नौ वाहनों को जब्त कर लिया गया। इसमें तीन बस, कार, बाइक और स्कूटी शामिल है। इससे पूर्व मंगलवार को पुलिस ने चार बसों को जब्त किया था।  

 शासन के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के करीबियों के अवैध कामों के खिलाफ पर प्रशासन ने अभियान चला रखा है। 31 मई को प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के संरक्षण में टैक्सी स्टैंड के ठेके की आड़ में वाहनों से गुंडा टैक्स वसूलने के मामले की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसमें भीटी निवासी बस मालिक सुरेश सिंह के साथ 12 लोगों को नामजद किया गया था।

पुलिस ने सभी का गैंगस्टर में चालान कर दिया था। गैंगेस्टर की सुनवाई डीएम कोर्ट में हो रही। जिलाधिकारी ने सुरेश सिंह की बसों को 14-ए के तहत जब्त करने का आदेश दिया था। पुलिस ने मंगलवार को सुरेश सिंह की चार बसों को तथा नों बस के साथ नौ वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों में बस, स्कूटी, कार, बाइक आदि भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि सुरेश सिंह के अब तक एक करोड़ पांच लाख चालीस हजार रुपये मूल्य के वाहन सीज किए गए हैं। आगे भी माफिया से सांठगांठ कर संगठित अपराध करने वालों की तलाश जारी है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें