दोनों बाइक सवार एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, तभी उनकी बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि बद्दूसराय निवासी रामजी यादव (52) दूध बेचने का कार्य करते थे। वह प्रतिदिन की तरह सुबह बाइक से दूध लेकर गाजीपुर गए थे। दोपहर में घर लौटते समय देवकठिया के पास अचानक सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक टकरा गई। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दुधिया की मौत से गांव में शोक की लहर
रामजी यादव की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी लालसा देवी, पिता अर्जुन यादव, बेटियां अनुराधा और संतोषी रोने- बिलखने लगी। जबकि उनका बेटा दिनेश भारतीय नौसेना में तैनात है वहीं, बेटा मनीष दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों बेटे गांव के लिए रवाना हो गए। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।