लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोग अपने जिंदगी से खिलवाड़ तो कर ही रहे हैं साथ ही दूसरों की जिंदगी से भी बखूबी खेलने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके बावजूद कूछ ऐसे भी शरारती तत्व हैं जो अभी भी महामारी को हल्के में ले रहे हैं। लॉक डाउन का उल्लंघन करने के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहें है।
कोई दवा के बहाने तो कोई राशन के बहाने तो कोई बैंक का पासबुक बैंक जाने के बहाने। इसी प्रकार मिर्जापुर जिले के कछवा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह व राकेश कुमार सिंह की टीम जब गश्त के दौरान लोगों को रोककर पूछताछ करना शुरू किए तो इन बहानेबाजी का खुलासा हो गया। हद तो तब हो गई जब एक व्यक्ति बाइक पर एक महिला को बैठाकर जा रहा था।
जिसे दारोगा ने रोककर पूछा कि कहा जा रहे हो तो उसने बताया दवा लेने, इस पर जब महिला से दारोगा ने पूछा क्या तकलीफ है तो वह कुछ जवाब ही नहीं दे रही। शक होने पर चेहरा खोलने को कहा तो देखा महिला के भेष में पुरुष निकला। जिस पर जमकर फटकार लगाई और बाइक का चालान किया और वापस भेजा। इन सब बहानेबाजी को लेकर किसी ने उठक-बैठक लगाई तो किसी ने हाथ जोड़कर माफी मांग दुबारा गलती न करने को कहा।