यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से सामान्य काउंटर से टिकट बिक्री की तैयारी की जा रही है। इसके तहत यात्री अब 10 दिसंबर से वाराणसी कैंट स्टेशन से संचालित होने वाली चार ट्रेनों में सामान्य काउंटर से जनरल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 14219 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ दो निरस्त ट्रेनें बरेली और जनता एक्सप्रेस में अनुमति दी गई है।
कोरोना संक्रमण के दौरान बंद बीते साल से सामान्य काउंटर से जनरल टिकट की बिक्री बंद की गई थी। इसके बाद यात्रियों को जनरल टिकटों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग व टिकट आरक्षण केंद्र का सहारा लेना पड़ता था। जिसके बाद रेलवे ने सितंबर माह में कैंट स्टेशन के सामान्य काउंटर से कुछ पैसेंजर ट्रेनों की टिकटों को शुरू किया गया था। इसमें वाराणसी-प्रतापगढ़, वाराणसी-सुल्तानपुर, मऊ-प्रयागराज और वाराणसी-पटना मेमो ट्रेन में इसकी शुरुआत की गई। वर्तमान में कैंट स्टेशन पर दो सामान्य काउंटर खुल रहे हैं।