फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के 19 रेलवे स्टेशनों पर कार्ड स्वैप से टिकट

Thu, 15 Dec 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर प्वांइट आफ सेल मशीनें लगायी गयी हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की कैशलेस इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने अपने 19 स्टेशनों के कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण केंद्रों में प्वांइट आफ सेल मशीनें स्थापित कर दी हैं।
विज्ञापन


मंडुवाडीह के कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण केंद्र में गुरुवार को कुल तीन काउंटरों पर प्वांइट ऑफ सेल मशीनें लगाई गईं। वाराणसी मंडल में अभी तक कुल 19 स्टेशनों के कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण केंद्र में 35 प्वांइट आफ सेल मशीनें संस्थापित की जा चुकी हैं।

मंडुवाडीह में तीन काउंटरों, सारनाथ में एक काउंटर, राजातालाब में एक काउंटर, इलाहाबाद सिटी में तीन काउंटर, आजमगढ़ में दो काउंटर, मऊ में दो काउन्टर, इंदारा में एक काउंटर, बेल्थरा रोड में एक, देवरिया में तीन, गौरी बाजार में एक, युसुफपुर में एक काउंटर, बलिया में दो काउंटर, सहतवार में एक काउंटर, सुरेमनपुर में एक काउंटर, छपरा कचहरी में दो काउंटर तथा छपरा कलेक्ट्रेट में एक काउंटर पर प्वांइट आफ सेल मशीनें लगायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशनों से यात्रा करने वाले रेल यात्री अपना टिकट बिना नगद भुगतान किये केवल अपना कार्ड स्वैप करके प्राप्त कर सकेंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें