फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने से मिली राहत, शाम होते ही ठिठुरन बढ़ी

Thu, 15 Dec 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो,अमरउजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शीतलहर और गलन से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन
पिछले कई दिनों चल रहे शीतलहर और गलन से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली है। बुधवार और गुरुवार दोनों दिन सुबह धूप निकल आई। सूरज की चमक ने गुरुवार को मौसम खुशनुमा बना दिया। सूरज की गर्मी ने न केवल लोगों को राहत दी, बल्कि कई दिन से परेशान गलन से भी मुक्ति दी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पार्कों में धूप सेंकने वालों की काफी भीड़ देखी गई। तो वहीं कई महिलाओं ने  घर के बाहर बैठकर धूप का आनंद लिया। धूप की गरमी से अचानक अधिकतम पारा 20 से 24 डिग्री तथा न्यूनतम 12 से 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गुरुवार को दिन में धूप निकलने से दोपहर लगभग चार बजे तक मौसम में कुछ गरमी महसूस की गई।
विज्ञापन


जबकि शाम होते ही तापमान फिर कम हो गया। पिछले एक हफ्ते से पूरा शहर कमोबेश शीतलहर की चपेट में था। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। दिन में गरमी और रात में ठंड महसूस होगी। इस दौरान बचकर रहने में ही भलाई है।
विज्ञापन

गरमी का अहसास होने पर गरम कपड़े उतारने वालों को ठंड लग सकती है। सुबह कोहरा रहेगा। दिन में धूप खिल जाएगी। हिमालय क्षेत्र से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इससे वातावरण में गलन का अहसास बना रहेगा। सात-आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें