फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समीक्षा बैठक में नदारद रहे महाप्रबंधक जलकल, डीएम ने जताई नाराजगी, दिया यह निर्देश

Wed, 28 Feb 2024 03:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पानी की समस्याओं और उसके समाधान को लेकर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम अलर्ट हैं। समीक्षा बैठक में बताया गया कि कुल 65 कार्यों के सापेक्ष 50 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 20 कार्यों की द्वितीय किस्त का मांगपत्र शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एस.राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में आयोजित त्वरित आर्थिक विकास योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सीवर लाइन बिछाने के कारण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के चार कार्यों के बाधित होने के मसले पर वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए बैठक में महाप्रबंधक जलकल के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही अर्थ एवं संख्याधिकारी को इस सबंध में उन्हें पत्र जारी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि कुल 65 कार्यों के सापेक्ष 50 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 20 कार्यों की द्वितीय किस्त का मांगपत्र शासन को भेजा गया है। आरईएस के एक कार्यस्थल पर जमीन विवाद में कार्य बाधित होने के कारण एसडीएम पिंडरा को मौके पर सत्यापन कर स्थल विवाद निस्तारण करने का निर्देश दिया। डीएम ने नगर निगम के कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें