धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र
- फोटो : facebook
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 अपने चरम पर है। दो चरण का मतदान भी हो चुका है। ऐसे में गुरुवार को सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने गुरुवार की शाम बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया।
टिकट न मिलने पर सपा से नाराज श्री मिश्र को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने लखनऊ स्थित बसपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
पूर्वांचल की राजनीति का बड़ा नाम और गाजीपुर सीट से विधायक विजय मिश्रा अखिलेश यादव के करीबी माने जाते थे।
मालूम हो कि सपा ने उनका टिकट काटकर गाजीपुर सदर से सपा के इस फैसले से उनमें नाराजगी थी। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें दोबारा मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अंतिम चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद उनका बसपा में आना हुआ है। इस दशा में वह बसपा के चुनाव अभियान में जरूर नजर आएंगे।