फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाद विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी की गौरी और प्रगति प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय डॉ. संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन हुआ। इसका विषय नारी सशक्तीकरण एक भ्रम अथवा यथार्थ था। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया की गौरी सिंह और प्रगति कुमारी पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर की पायल पटेल और रिशु यादव, तीसरा स्थान श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की साक्षी जायसवाल और प्रगति केशरी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य हिंदी संस्थान की निदेशक चंदना राम इकबाल ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कुल 11 विद्यालयों के 22 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने हिस्सा लिया। डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को उच्चारण की महत्ता को बताते हुए हिंदी के व्याकर्णिक पक्षों को आत्मसात करने का निर्देशन दिया। डॉ. प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रतिभागियों ने वाद-विवाद में अपना कुशल प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मातृ शक्ति सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें